नोरा फतेही के कायल हुए फैंस

अपने धमाकेदार डांस से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली नोरा फतेही एक बार फिर अपने डांस की वजह से चर्चाओं में हैं। दरअसल नोरा के डांस स्टेप्स इतने कमाल के होते हैं कि हर कोई उन्हें बार-बार देखना चाहता है। यही वजह है कि जब कभी कोई वीडियो नोरा के डांस का वायरल होता है तो वह बारंबार देखा जाता है। इस बार भी सोशल मीडिया पर नोरा फतेही अपने शानदार डांस वीडियो के साथ धूम मचा रही हैं। नोरा के इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और देखते ही देखते 12 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देख भी लिया। वीडियो में नोरा को धमाकेदार डांसिंग मूव्स करते हुए देखा जा रहा है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि नोरा का यह डांस वीडिया दरअसल किसी अवॉर्ड शो के दौरान का है, जिसमें उन्होंने स्टेज में आग लगाने जैसा परफॉर्मेंस दिया है। वैसे भी नोरा को दुनिया में उनके डांसिंग स्किल के लिए ही जाना जाता है। यहां आपको बतला दें कि नोरा ने इससे पहले भी 'सत्यमेव जयते' के सॉन्ग 'दिलबर' पर अपने डांस से खूब धूम मचाया था। इस तरह से नोरा फतेही का हाल ही में आया यह डांस वीडियो साल 2018 में सबसे ज्यादा यूट्यूब पर देखे गए वीडियो में शुमार किया जाने वाला है। नोरा बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं और जहां तक फिल्मों की बात है तो उन्होंने बॉलीवुड में 'रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से अपना कैरियर शुरु किया था। इसके साथ ही नोरा ने तेलुगु फिल्म 'टेंपर', 'बाहुबली' और 'किक-2' में स्पेशल सॉन्ग कर चुकी हैं और 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में भी वो नजर आईं थीं।
