नौकर ने खरीदा चालीस लाख का घर, बहन के खाते में बीस लाख, खुद के पास करोड़ जानिए क्या है माजरा

भरतपुर हाउस निवासी जूता उद्यमी पूरन डाबर के घर से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो जाने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने नौकर से पूछताछ की तो रिवाल्वर के साथ नकदी चोरी का खुलासा हुआ।
पुलिस ने जब नौकर को सात घंटे की रिमांड पर लिया तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। जेल में बंद नौकर विवेक मेहतो के बैंक खातों में पुलिस को एक करोड़ पांच लाख रुपये होने की जानकारी मिली है। उसके छह खाते फ्रीज करा दिए गए हैं।

दरभंगा बिहार का रहने वाला नौकर विवेक मेहतो उद्यमी पूरन डाबर के घर चोरी के आरोप में जेल में बंद है। उसकी बहन के खाते में 20 लाख रुपये अलग मिले हैं। इसके अलावा नौकर ने 40 लाख का एक  मकान भी खरीदा था। रिश्तेदार को पांच लाख के गहने भी दिए थे।
 
उसके बैंक खाते की जानकारी मिली थी। इनकी डिटेल पुलिस ने बैंकों से मंगाई। हरीपर्वत के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक खाते में 55 लाख मिले। दो अन्य में 50 लाख रुपये। उसके सभी खाते फ्रीज करा दिए गए हैं।

उसने यह रकम थोड़ी-थोड़ी करके चोरी की थी। जब भी घर जाता था, चोरी के रुपये साथ ले जाता था। जो रकम खर्च होने से बच जाती, उसे बैंक में जमा कराता।

पुलिस ने विवेक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें भरतपुर हाउस में काम करने वाली एक नौकरानी का नंबर मिला। उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसकी मेहतो से दोस्ती थी। वह उसे महंगे उपहार देता था। बदले में उसने भी उसे 18 हजार की अंगूठी उपहार में दी थी।

 

Leave a Reply