पति की पबजी गेम की लत से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

अहमदाबाद | शहर के पूर्वी क्षेत्र हीरावाडी में पति की पबजी गेम की लत से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की| महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति समेत परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है|
जानकारी के मुताबिक पूर्वी अहमदाबाद के हीरावाडी क्षेत्र के अंजन पार्क सोसायटी निवासी में आशा प्रजापति की 2007 में निलेश प्रजापति के साथ शादी हुई थी| पिछले 12 सालों से दाम्पत्य जीवन अच्छा चल रहा था| लेकिन गत रविवार को पबजी गेम ने सुखमय दाम्पत्य जीवन में आग लगा दी| दरअसल गत रविवार की रात 11 बजे आशा प्रजापति का पति निलेश प्रजापति पबजी गेम खेल रहा था| आशा ने जब पति को पबजी गेम खेलने से रोका तो वह भड़ गया और पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी| इतना नहीं आशा के सास और ससुर ने भी निलेश पक्ष लिया और अपनी पुत्रवधु को भला-बुरा कहा| यहां तक कि बात तलाक तक पहुंच गई| जिसके बाद आशा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया| बाद में आशा ने पति समेत सास-ससुर के खिलाफ पुलिस थाने में शिकाय दर्ज करवा दी| आशा के मुताबिक पति निलेश पिछले छह महीने से उस पर अत्याचार कर रहा था| इससे पहले भी आशा पुलिस थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवा चुकी है| आशा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है|
