पत्नी की वजह से पति ने की आत्महत्या

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ में पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर बलदेव नामक एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-32-33 थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया है।
फूसगढ़ गांव के कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी कि बलदेव की पत्नी के अन्य लोगों के साथ अवैध संबंध थे। बलदेव ने पत्नी को कई बार समझाया और आरोपियों को भी समझाया गया। लेकिन उन्होंने बलदेव के साथ झगड़ा किया था। इससे तंग आकर बलदेव ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार के लोगों का कहना है कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम है उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में सेक्टर-32-33 थाना से जांच अधिकारी श्रीकांत ने बताया कि बलदेव की मौत हुई है। बलदेव औऱ उसकी पत्नी की शादी 20 साल पहले हुई थी, फिलहाल उनके 2 बच्चे थे। सुसाइड नोट को जांच के लिए फोरेंसिंक टीम के पास भेजा गया है। परिवार के लोगों ने बलदेव की पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र किया है। इस कारण आरोपियों के साथ झगड़ा रहता था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
