पत्नी के प्रेमी की धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा 

अलीगढ़ । थाना अकराबाद क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी को फोन कर घर बुला लिया, जिसकी भनक महिला के पति को लग गई। फिर क्या था, पति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस को फोन कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बिहार के गया जिले का एक दंपति मजदूर दो वर्ष पहले थाना हरदुआगंज क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। भट्ठे के निकट एक गांव में परचून की दुकान चलाने वाले युवक से उसकी पत्नी के संबंध हो गये। जब पति को मामले की जानकारी हुई तो उसने वहां से काम छोड़ दिया और पिलखना के निकट एक भट्ठे पर काम करने लगा, इस दौरान प्रेमी लगातार प्रेमिका से फोन पर बातचीत करता रहा। शुक्रवार की रात महिला ने पति को काम पर जाने के बाद उसे फोन करके भट्ठे के पास बुला लिया। इस बात की भनक महिला के पति को लग गई, फिर क्या था, पति ने अपने अन्य सहयोगियों की मदद से उसे झोपडी में पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। मामले की जानकारी पर भट्ठे के अन्य कर्मचारी भी आ गये। काफी देर हंगामे के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी उमेशचन्द्र शर्मा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply