पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला पति गिरफ्तार

जयपुर । सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 13 से पत्थर से वार कर अपनी ही पत्नी को मौत की नींद सुलाने वाला पति जयप्रकाश नायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी राम मनोहर ने बताया कि वार्ड नंबर 13 निवासी जयप्रकाश नायक ने कमरे में सो रही पत्नी अंजू के सिर पर पत्थर  मारकर मौत की नींद सुला दिया था घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जहां खुन से लथपथ 30 वर्षीय अंजू का शव पड़ा था पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया  पुलिस ने बताया कि मृतका अंजू की बड़ी बहन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply