पहली बार नर्मदा बांध का जलस्तर 121.92 मीटर के पार

अहमदाबाद | दक्षिण गुजरात स्थित नर्मदा बांध का जलस्तर पहली बार अपना क्रेस्ट लेवल 121.92 मीटर को पार कर 121.98 मीटर पर पहुंच गया है| ऊपरी हिस्सों में भारी बारिश के कारण नर्मदा बांध के जलस्तर में 115362 क्यूसेक पानी की आय हो रही है| बांध से 13690 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है| केनाल हेड पावर हाउस में 50 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता वाले 3 यूनिट कार्यरत हैं| जिसमें 24 जुलाई 2019 से 24 घंटों के दौरान 2367 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया है|

Leave a Reply