पांच लाख के माल सहित तीन नाबालिग गिरफ्तार

बिलासपुर । चोरी के 8 प्रकरणों में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर 3 बाइक व लैपटाप सहित सोने चांदी के जेवर बरामद किये गये है। जब्त किए गए माल की कीमत 5 लाख बताई जाती है। बिलासागुड़ी में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ओपी शर्मा ने बताया कि तीनों अपचारी बालक चोरी की वारदात कर अन्य जिलों में भाग जाते थे। वही इन सभी मामलों में सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि 24 सितंबर को सरकंडा थाना के यश सुपर बाजार राजकिशोर नगर तथा मोपका के सेनेट्री दुकान में हुई चोरी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द किया गया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने यश सुपर बाजार के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। जिसमें एक संदिग्ध रात्रि करीबन 2 बजे चोरी करने कूलर के डक्टिंग सिस्टम से घूसते दिखा। उक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पतासाजी की गई। उक्त व्यक्ति की शिनाख्त नाबालिग आदतन चोर अटल आवास निवासी के रूप में हुई। एंव उक्त नाबालिग का बागबहरा छिंददादर जिला महासमुंद भाग जाना पता चलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा बागबहरा महासमुंद में संभावित स्थान पर दबिश देकर चोर को पकड़ा गया। जिसे थाना सरकंडा लाकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने लिंगियाडीह निवासी दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। अपचारी बालकों से थाना सरकंडा ,सिटी कोतवाली,तथा तोरवा क्षेत्र में चोरी किये गये कुल 3 मोटर सायकल,1 नग लैपटाप,सोने चंादी के जेवर,मोबाइल फोन,नगदी करीबन 8000 हजार रूपए जप्त किया गया। इस तरह नाबालिग चोरों से सभी प्रकरणों में कुल कीमती पांच लाख रूपए की मशरूका जप्त की गई। वही ताला तोडऩे में प्रयुक्त औजार भी बरामद किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सरकंडा जे.पी.गुप्ता, उपनिरीक्षक रणजीत कंवर, सउनि प्रमेश गौतम, प्रधान आरक्षक जीतेश सिंह, आरक्षक बलबीर सिंह, प्रमोद सिंह, सरफराज खान, गोकुल जांगड़े, संदीप शर्मा, राजेश नारंग, लगन खाण्डेकर, राकेश यादव, सोनू पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीसीटीवी कैमरे से मिल रही मदद
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों में दुकानदारों मकानों में आमजन से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा था। जिसका फायदा अब लोगों को मिल रहा है। वही सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को भी सफलता प्राप्त हो रही है। कई बड़े मामलों में वारदातों में सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों को पकडऩे में पुलिस ने सफलता हासिल की है।
