पाकिस्तान में परिवार के सामने लड़की से दुष्कर्म, 20 लोग गिरफ्तार

लाहौर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक आदमी ने 16 वर्षीया किशोरी के साथ परिवार के सामने ही दुष्कर्म किया। यह घटना 18 जुलाई को मुजफ्फराबाद जिले के राजपुर गांव में हुई है। दुष्कर्म की शिकार लड़की के भाई पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पंचायत ने इसके जवाब में परिवार के सामने दुष्कर्म करने का आदेश दिया था। यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी।

 

मुल्तान डिवीजन के पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव के मुखिया ने उमर वादा की बहन के साथ दुष्कर्म करने का आदेश दिया था। मुखिया को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि वादा पर 16 जुलाई को अशफाक की बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। वादा के परिवार ने मुखिया के फैसले का विरोध किया। लेकिन मुखिया ने कहा कि जब उसकी बहन के साथ वही हो तो न्याय होगा।

Leave a Reply