पानी के लिए महिलाओं ने लगाई कलेक्टर से गुहार 

बिलासपुर । ज्ञात है कि नगर निगम के वार्ड नंबर 65 के निवासी है आज बड़ी संख्या में अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे उन्होंने बताया कि वार्ड की हालात बहुत खराब है। वार्ड रेल्वे लाइन के पार है और बिल्हा विधानसभा में आता है जिसके बाद बिल्हा के छोटे से लेकर बड़े नेता के घर का चक्कर काट चुके परंतु काम कोई नहीं किया। वहीं हमारा नाम आता है मतदाता सूची में तथा हम लोग लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव में नगरीय निकाय चुनाव में हम अपना वोट भी डालते हैं परंतु सिर्पâ आज तक राजनैतिक दल शासन ने ठगा है। झूठ बोल बोल कर वोट लिया गया है। विकास के नाम से तीन बार चुनाव में समर्थन दे चुके हैं। इसके बाद भी समस्या बरकरार है। वही ग्रामीणों के मुताबिक वार्ड में २०० घर है आज तक यहां कभी बोलवेल्स सरकार ने नहीं करवाया न ही वहां किसी का निजी बोलवेल्स है पानी लेने के लिये पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जन प्रतिनिधि पंद्रह साल से खाली आश्वासन देकर हमारा कीमती वोट ले गये। विकास कुछ नहीं किया। हमारे २०० घरों में पानी के लिये कम से कम दो बोरवेल्स की अत्यंत जरुरत है यदि स्थिति नहीं सुधरी तो हालत बिगड़ जायेगी। इस सिलसिले में हितेश तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं पानी आपूर्ति के लिये कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां ज्ञापन सौंपकर वार्डवासियों ने तत्काल पानी उपलब्ध कराये जाने की मांग रखी। इस पर अधिकारी के द्वारा टैंकर से जलआपूर्ति का भरोसा दिया गया। आज ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रुप से हितेश तिवारी, निर्मला यादव, दशोदा यादव, साधना यादव, पुष्पा यादव, सावित्री यादव, संतोषी यादव, राधिका यादव, जोया बेगम, अनिता यादव, आशा यादव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply