पिकप ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत

वाराणसी । जिले में शनिवार की सुबह मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां-कपसेठी मार्ग पर पिकप की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों भाई एक घण्टे तक तड़पते रहे लेकिन एम्बुलेंस नहीं आ सकी। इससे गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक सन्दीप बिन्द (26) व अजय बिन्द (20) निवासी खानापुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही अपने बुआ के लड़के की शादी में कपसेठी के बरकी गांव आए थे। मिल्कीपुर गांव के पास कपसेठी के तरफ से बाइक सवार दो चचरे भाई आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा कछवांरोड के तरफ से आ रही पिकप ने जोरदार टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दिया। आसपास के लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस के लिए फोन किया लेकिन एक घण्टे तक नहीं पहुंची। इससे दोनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
