पीएम मोदी की अपील के बाजवूद कोहली नहीं करेंगे वोट, जानिए वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. मालूम हो कि पीएम मोदी ने हाल में विभिन्न क्षेत्रों के शीर्ष नेताओं से अपील की थी कि वो लोगों से वोट देने का आग्रह करें. इनमें भारत के तीनों फॉर्मेट के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली नाम भी शामिल था.

दरअसल, विराट कोहली ने अपने मुंबई के पते पर वोटर कार्ड बनवाने की भरपूर कोशिश की. लेकिन वोटिंग लिस्ट में उनका नाम नहीं आ सका. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, 'उनकी टीम ने कई कॉल किए और उनका नाम वोटिंग सूची में दर्ज करने की बहुत कोशिश की. लेकिन समय सीमा खत्म हो जाने की वजह से उनका नाम मुंबई के पते की वोटिंग लिस्ट में नहीं चढ़ सका. इस वजह से विराट कोहली इस बार लोकसभा चुनाव में अपना वोट नहीं डाल सकेंगे.

रईसी का जीवन जीने का सोचते हैं? ओलिम्प ट्रेड से कमाना शुरू करें

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद विराट कोहली को वोट देने के लिए कहा था. रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली मुंबई में वोट करना चाहते हैं, जहां उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा वोट डालेंगी. मुंबई में सोमवार, 29 अप्रैल को वोटिंग होनी हैं, जिसमें विराट कोहली हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

Leave a Reply