पीएम मोदी को “फैंकू” कहने पर रेलवे कर्मचारी जवाब तलब

अहमदाबाद | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को “फैंकू” कहने वाले रेलवे कर्मचारी अहमदाबाद मंडल रेल प्रबंधक ने जवाब तलब किया है|
अहमदाबाद समेत देशभर में नागरिकों द्वारा सोशल मीडिया में सरकार समेत प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी प्रकार की टिप्पणी पर पीएमओ लगातार नजर रख रहा है| विवादित टिप्पणी दिखने पर एकाउन्ट ब्लोक करने के साथ संबंदित व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने का स्थानीय प्रशासन को आदेश दिया जाता है| ऐसे में अहमदाबाद मंडल के ध्रांगध्रा एवं मालिया मियाणा स्टेशन के बीच स्थित देवलिया रोड स्टेश पर बतौर अधिकारी सेवारत कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को “फैंकू” कहा था| सोशल मीडिया पर चेटिंग के दौरान रेल कर्मचारी कहा कि “इस फैंकू ने साढ़े चार साल के दौरान कई घोटाले किए हैं और यह पूरी दुनिया जानती है| मौजूदा लोकसभा चुनाव में इस फैंकू के सूपड़े साफ हो जाएंगे|” रेल कर्मचारी की विवादित टिप्पणी का पीएमओ ने संज्ञान लिया और मंडल रेल प्रबंधक को इस दिशा में कार्यवाही का आदेश दिया था|
इस संदर्भ में रेल अधिकारी ने बताया कि रेलकर्मी की सोशल मीडिया में की गई विवादित टिप्पणी सामने आते ही उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है| कर्मचारी को जवाब तलब कर खुलासा मांगा गया है|

Leave a Reply