पुलिसकर्मियों को गोली मार कैदी को छुड़ा ले गए तीन बदमाश, सूचना देने पर एक लाख का इनाम

दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले नए बस स्‍टैंड में तीन बदमाशों ने अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश पेशी पर लाए गए कुख्यात बदमाश को छुड़ाने आए थे। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची का स्प्रे कर गोली मार दी और बदमाश को लेकर फरार हो गए। कंट्रोल रूम में सूचना दे दी गई है। नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यमुनानगर जगाधरी जेल से कैदी सुनील उर्फ खीरा को लेकर एएसआइ सुरेश, सिपाही संदीप कुमार और हेड कांस्टेबल करनाल में पेशी के लिए निकले थे। कोर्ट में पेशी के बाद वापस हो रहे थे। करनाल नए बस अड्डे से जब बस में बैठने लगे तो पहले से ही इंतजार में खड़े तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च का स्प्रे कर दिया।
एसआइ और सिपाही को मारी गोली
स्प्रे की वजह से पुलिसकर्मी परेशान हो उठे, लेकिन कैदी को भी पकड़े रहे। तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली एएसआइ और एक सिपाही को मारी। हेडकांस्टेबल ने किसी तरह एक बदमाश की पिस्टल छीन ली।

खीरा को लेकर भाग निकले बदमाश
तीनों बदमाश कैदी को छुड़ाकर भाग निकले। गोली चलने की वजह से बस अड्डे पर हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
302 सहित कई मामले दर्ज हैं 
पुलिस ने बताया कि सुनील मूलरूप से पानीपत का रहने वाला है। अब वह करनाल के कर्ण विहार में रहता था। उसके ऊपर 302 सहित हत्या के प्रयास, लूट आदि के मामले दर्ज हैं।

हरियाणा पुलिस ने एक लाख का इनाम जारी किया
हरियाणा पुलिस ने सुनील उर्फ खीरा और तीन अन्य हमलावरों पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि टीम का गठन कर अपराधियों को जल्‍द से जल्‍द पकड़ा जाए। वहीं लोगों से अपील की है कि इन चारों आरोपितों की सूचना देने वाले व्‍यक्ति का नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी।

यमुनानगर की जेल में सात साल की काटा रहा था Panipat का बदमाश सुनील
यमुनानगर जेल में लूट के मामले में सात साल की सजा काट रहा सुनील उर्फ खीरा मूूूलरूप से पानीपत के गांव भादड़ का रहने वाला है। तीन साथी बदमाश करनाल बस अड्डे से पुलिस पर हमला बोल उसे छुड़ा ले गए। बदमाशों ने आठ राउंड गोली चलाई। 

प्लानिंग के तहत वारदात की
यमुनानगर पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेश पाल की टांग पर और सिपाही संदीप कुमार को दो गोलियां एक घुटने और एक पंजे पर लगी, हेड कांस्टेबल बाल-बाल बच गया। बदमाश योजना बना कर आए थे। हमले के बाद एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बदमाशों की पकड़ के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जा रहा है। इनकी सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। 

घटनास्थल पर गोली के चार खोल बरामद
बस स्टैंड पर हुई फायरिंग के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी एसएस भौरिया ने जायजा लिया। मौके से गोली के चार खोल बरामद किए गए हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सुनील पर लूट व डकैती के तीन मामले दर्ज 
बदमाशों के साथ फरार हुए कैदी सुनील अलियास पर लूट व डकैती के तीन मामले दर्ज हैं। एक मामले में जगाधरी जेल में सजा काट रहा था। सुनील को 16 नवंबर 2018 को लू के मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह जगाधरी जेल में बंद था। करनाल सेशन कोर्ट में उसकी हत्या के मामले में पेशी थी। 

जिले की सभी सीमाओं पर नाकाबंदी, आरोपियों का सुराग नहीं
वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी एसएस भौरिया ने जिले की सभी सीमाओं पर नाकाबंदी करने के निर्देश दिए हैं। वारदात के नजदीक के एरिया, बलड़ी, बसंत विहार क्षेत्र को भी दिनभर पुलिस ने खंगाला, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

Leave a Reply