पुलिस और सीओ पर जानलेवा हमला

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में अतिक्रमणकारियों ने सीओ पर जानलेवा हमला किया है। घटना जिले के नूरसराय के बृजपुर की है जहां सीओ प्रभाकर पटेल सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने गए थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने हमला किया। अतिक्रमणकारियो ने पुलिस और सीओ के वाहन पर पथराव किया और क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान जमकर रोड़ेबाजी की गई। घटना में सीओ समेत दो पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आई है। फिलहाल इलाके में पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है।
