पुलिस टीम पर हमला:

भोपाल के करोंद में दबिश देने गई पुलिस पर ईरानी समुदाय का मिर्ची पाउडर और लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने फायरिंग की
 

भोपाल में करोंद इलाके की अमन कालोनी में ईरानी समुदाय के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

भोपाल के करोंद स्थित अमन कॉलोनी में पुलिस ने ईरानी समुदाय और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गोली लगने से एक महिला घायल बताई जा रही हैं। सागर के खुरई पुलिस ने धोखाधड़ी के तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी, खुरई पुलिस ने भोपाल के निशातपुरा और छोला पुलिस की मदद ली थी।

पुलिस टीम अमन कॉलोनी पहुंची तो वहां पर विरोध में सैकड़ों लोग खड़े हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया, इसके बाद लाठी डंडे और मिर्ची से हमला कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चला दी। फिर दूसरे थानों से पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस ने ईरानी समुदाय पर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है।

Leave a Reply