पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर मुजफ्फरपुर में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरपुर। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर मुजफ्फरपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिद्धू पर देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीजेएम की अदालत में यह मुकदमा दर्ज हुआ है। याचिकाकर्ता अधिवक्‍ता सुधीर ओझा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि सिद्धू ने पाकिस्‍तान सेना प्रमुख से गले मिलकर सेना का अपमान किया है। 

बात दे कि इमरान खान के शपथ ग्रहण में सिद्धू पाकिस्‍तान सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा से गले मिले थे। इसपर भारत में काफी हंगामा हो रहा है। वहीं पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने भी सिद्धू के विरोध में बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि गले मिलना ठीक नहीं है। उन्‍हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस मामले में अब मुजफ्फपुर में नवजोत सिंह सिद्धू पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर सिद्धू ने बाजवा को गले लगाने के अपने कदम का बचाव करते हुए कहा कि यदि कोई मेरे पास आए और कहे कि हम एक ही कल्‍चर से ताल्‍लुक रखते हैं और हम गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर सीमा को खोलेंगे तो मैं क्‍या करता?' सिद्धू ने पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर के प्रेसिडेंट के पास बैठने पर भी सफाई दी। इस पर उन्‍होंने बताया, यदि आपको मेहमान के रूप में बुलाया जाता है तो जहां बैठने को कहा जाता है, आप वहीं पर बैठते हैं। मैं कहीं और बैठा था, लेकिन मुझे पीओके के प्रेसिडेंट मसूद खाने के पास बैठने को कहा गया। 

Leave a Reply