पूर्व विधायकों ने मेडिकल, पेंशन और मुफ्त यात्रा की मांग की

अहमदाबाद | गुजरात के पूर्व विधायकों ने राज्य सरकार से मेडिकल, पेंशन और रोडवे की वॉल्वो बस में मुफ्त यात्रा उपलब्ध कराने की मांग की है| राज्य के पूर्व विधायकों की काउंसिल के प्रमुख बाबु मेघजी शाह, जयनारायण व्यास करशनदास सोनेरी और भीखा रबारी समेत विधायकों ने आज गांधीनगर में पत्रकार परिषद की| जिसमें आरोप लगाया कि उनका लगातार अपमान किया जा रहा है| राज्य सरकार ने पूर्व विधायकों के लिए वॉल्वो बस में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया है, इसके बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा| पूर्व विधायकों को मेडिकल और पेंशन भी नहीं दी जा रही| इस संदर्भ में मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता से पेशकश की गई है| लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया| राज्य के पूर्व मंत्री बाबू मेघजी शाह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल से निर्वाचित पूर्व विधायक, पूर्व विधायक होता है| गुजरात के पूर्व विधायकों की हालत दयनीय है| उनके साथ रोडवेज की बसों में दुर्व्यवहार किया जाता है| रोडवेज की वॉल्वो बस में कंडक्टर उन्हें बैठने नहीं देते| पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास ने काह कि पूर्व विधायक भी जनता का काम करते हैं और सभी पूर्व विधायकों की स्थिति ठीक हो यह जरूरी नहीं है| उन्होंने कहा कि जिन्हें जरूरत है उन विधायकों को पेंशन मिलना चाहिए| व्यास ने कहा कि पूर्व विधायकों की मांग पर सरकार के साथ ही विपक्ष के नेता ने भी अनसुना कर दिया| पूर्व विधायकों ने राज्य सरकार से रु. 20000 पैंशन की मांग की है|

Leave a Reply