पूर्व विधायक के भतीजे पर चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज

चंदौली. उत्तर प्रदेश के चंदौली (Chandauli) में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी में मंगलवार की रात हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर चाकू से हमलाकर दिया. इस दौरान चाकू के हमले से पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान का भतीजा के भतीजे आकाश चौहान की नाक व आंख के पास चोट आई है. उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. बुधवार की शाम पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

हत्या के मामले में जेल जा चुका है आरोपी

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर निवासी आकाश चौहान मंगलवार की शाम किसी कार्य से कैलाशपुरी से होते हुए नई बस्ती जा रहा था. इस दौरान जैसे ही वह कैलाशपुरी स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचा कि तभी वहीं सड़क पर खड़े कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया. आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया. हमले में आकाश की नाक व आंख के पास चोट लग गई. जिस युवक पर आरोप है वह पहले भी हत्या के मामले जेल जा चुका है.

युवक की गिरफ्तारी के प्रयास में दबिश दे रही पुलिस

घटना ने विधायक भतीजे के नाक पर चाकू लगा है. इस दौरान आरोपी युवक मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उपचार के लिए उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया. अस्पताल से छूटने के बाद बुधवार की शाम परिवार के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी है. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाली प्रभारी रामप्रीत यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपी युवक की गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
 

Leave a Reply