पूर्व सीएम पहुचे शिवम के परिजनो से मिलने

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार सुबह पुलिस की पिटाई से मौत का शिकार हुए शिवम के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दोरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। शिवराज सिंह ने कहा कि मप्र पुलिस में ये वहशी कहां से आ गए। क्या इनकी अंतरात्मा नहीं है। इनका परिवार नहीं है। दिव्यांग मां-बाप के बेटे को मार डाला गया, ये साधारण अपराध नहीं असाधारण है। ये नीचता की पराकाष्ठा है। उन्होने आगे कहा की परिवार की हालत देखकर ये संकल्प लिया है कि इसके अपराधियों को छोड़ेंगे नहीं। उनके परिवार को न्याय दिलाएंगे। हमने सीबीआई जांच कराने की मांग की है। अगर सरकार में जरा भी संवेदनशीलता है तो वह सीबीआई से जांच कराएं। 

Leave a Reply