पैंथर ने ग्रामीणों पर किया हमला, मां-बेटी समेत पांच लोग घायल

राजसमंद/उदयपुर। जिले के भीम उपखंड के कालादेह पंचायत अंतर्गत आमनेर में पैंथर के हमले में रविवार को मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर उदयपुर से वन विभाग की ट्रेंकुलाइजर टीम भी आमनेर के लिए रवाना हो गई, जो कि दोपहर को पहुंची। इसके बाद पैंथर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। अमनेर गांव निवासी नैना देवी  पत्नी लक्ष्मणलाल सालवी रविवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर पर पशुओं के लिए चारा ला रही थी कि पीछे से पैंथर ने हमला कर दिया।  महिला के चीखने-चिल्लाने पर पैंथर भाग गया और आगे जाकर सीता देवी पत्नी मदन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल को ग्रामीणों ने भीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोनों पर हमला करके पैंथर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बरामदे में जाकर बैठ गया। कुछ ही देर बाद राधा देवी  पत्नी भूरङ्क्षसह एवं दीपिका पुत्री भूरङ्क्षसह था डॉ. कैलाशङ्क्षसह  भी हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह राउप्रावि आमनेर के बरामदे में जाकर बैठ गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के रेंजर भीमङ्क्षसह यादव, राजेंद्रङ्क्षसह, चांदमल, दीपकङ्क्षसह, लक्ष्मणङ्क्षसह, छीत्रङ्क्षसह आदि की टीम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों का भीम सीएससी में उपचार के लिए पहुंचाया गया। वन विभाग की टीम मौके पर ङ्क्षपजरा लेकर भी पहुंच गई है। 

Leave a Reply