प्यार में असफल प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी

पाटण | जिले के सिद्धपुर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी| आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला| पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू की है| जानकारी के मुताबिक पाटण जिले के सिद्धपुर में सरस्वती नदी के निकट बबूल की झाडियों में एक प्रेमी जोड़े की लाशें पेड़ लटकती मिली| खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई| सूचना मिलने पर सिद्धपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रेमी जोड़े के शवों को पेड से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया| मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस का अनुमान है कि युवक-युवती सिद्धपुर तहसील के निवासी थे| पुलिस ने प्रेमी जोड़े की शिनाख्त के साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की दिशा में कोशिशें तेज कर दी हैं|

Leave a Reply