प्रेम विवाह के बाद पति ने दिया पत्नी को दिया जहर, दहेज बना कारण

बांका । बांका में प्रेम विवाह के बाद में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला गर्भवती थी। महिला के मायके वाले खासकर उसकी मां ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना बांका जिले के सदर अनुमंडल के धोरैया थाना के बैद्यनाथपुर की है। यही नहीं, मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। इस मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आज उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मृतक महिला की सास आमना बीवी ने बताया कि दो दिन पहले ही वह अपने बहन की घर से आयी थी और उसकी तबीयत खराब थी जिसके चलते उसकी मौत हो गयी है।
मृतका की मां कुलसुम मंसूरी ने बेटी की सास और ससुर सहित अन्य लोगों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा गाया है। मृतक की मां ने कहा कि सात महीने पूर्व ही बेटी ने कलीम मसूरी के साथ प्रेम विवाह किया था। जबकि शादी के बाद से हमेशा दहेज की मांग की जाती रही और नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी देते रहे। साथ ही कहा कि आज उन्होंने मेरी बेटी को जहर देकर मार दिया है। मृतका की मां का आरोप है कि प्रेम विवाह के बाद भी दहेज के लिये ससुराल पक्ष से हमेशा परेशान करने को लेकर कई बार पंचायत भी की गयी और एक तरह से ससुराल वालों ने आगे कुछ और नहीं करने की रजामंदी दी थी। इसके बावजूद अनीसा का शोषण का दौर जारी रहा। इस बाबत धोरैया के थानाध्यक्ष महेश्वर राय ने भी महिला की मौत की पुष्टि करते हुए शव के पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पुख्ता तौर पर कहने की बात कही है। साथ ही मृतक महिला की मां के लगाए आरोप को ध्यान रखते हुए जांच करने का भरोसा दिया है।
