प.रे. पर मई 2019 में यूटीएस एप से 6 करोड़ की आय का कीर्तिमान

अहमदाबाद | पश्चिम रेलवे ने गैर उपनगरीय के साथ-साथ उपनगरीय स्टेशनों के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल एप की सुविधा उपलब्ध कराई है| वर्ष 2019-20 (मई तक) इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की आलोच्य अवधि की तुलना में 250 प्रतिशत अधिक है| वर्ष 2018-19 के प्रति दिन औसतन 55000 यात्री की संख्या वर्ष 2019-20 में बढ़कर लगभग लाख यात्री प्रति दिन हो गई है| उल्लेखनीय है कि नवंबर 2019 से संपूर्ण पश्चिम रेलवे पर 3.64 करोड़ रुपए से अधिक यात्रियों ने यूटीएस एप का उपयोग किया, जिनमें से केवल मुंबई उपनगरीय लाइन पर ही लगभग 3.48 करोड़ यात्रियों ने यूटीएस मोबाइल एप के माध्यम से अपने टिकट बुक किए| संपूर्ण पश्चिम रेलवे पर मई 2019 में 9.62 लाख टिकट यूटीएस एप के माध्यम से खरीदे गए, जो 6.02 करोड़ रुपए की आय के साथ अब तक का एक उच्चतम रिकार्ड है|
पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी रविन्द्र भाकर के मुताबिक यूटीएस मोबाइल एप की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य डिजीटल टिकटिंग मोड एवं सेल्फ टिकटिंग को प्रोत्साहन देने के साथ यह भी सुनिश्चित करना है कि यात्री बिना कतार के सरलतापूर्वक टिकट खरीद सकें| नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल संयुक्त प्रयासों के साथ आरक्षित एवं अनारक्षित टिकटों को खरीदने हेतु रुपे, भीम, यूपीआई को भी प्रमोट कर रहे हैं| मुंबई उपनगर पर यात्रियों को सरल टिकटिंग विकल्प को प्रोत्साहित करने हेतु पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल ने अंधेरी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकटिंग जोन भी विकसित किए हैं| ये इन विशेष जोनोंपर टिकट प्रिंट करने हेतु एटीवीएम और पेपरलेस टिकटिंग के लिए क्यूआर कोड लगाए गए हैं| पश्चिम रेलवे अपने सम्माननीय यात्रियों से यूटीएस मोबाइल टिकटिंग एप एटीवीएम स्मार्ट कार्ड से अधिकाधिक उपयोग करने एवं उनके उपयोग पर मिलने वाले अतिरिक्त फायदों का लाभ उठाने का अनुरोध करती है| पश्चिम रेलवे ने आधुनिक टिकटिंग मोड को लोकप्रिय बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के कदम उठाए हैं और इस महत्वपूर्ण उद्देश्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे| इस संबंध में पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई उपनगरीय लाइन के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर विभिन्न प्रकार के प्रमोशनल अभियान चलाए जा रहे हैं|
