फागू चौहान बने बिहार के 40वें राज्यपाल, पटना में लिया शपथ

फागू चौहान ने बिहार के राज्यपाल के तौर पर सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. पटना स्थित राजभवन में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एपी शाही उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पटना स्थित राजभवन के राजेंद्र मंडप में इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी सहित कैबिनेट के सभी सदस्य विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विपक्ष के नेता और बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे. बिहार के 40वें राज्यपाल बने फागू चौहान रविवार की शाम को पटना पहुंचे थे.
इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया था. बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. पटना पहुंचने पर फागू चौहान को एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इससे पहले रविवार को ही लालजी टंडन का भी पटना में विदाई समारोह आयोजित किया गया था.
फागू चौहान बीजेपी के साथ-साथ बसपा में भी थे. वो यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं.
