फिट इंडिया हिट इंडिया के अंतर्गत सायकल रैली का सोशल डिस्टेंस के साथ आयोजन*

ग्वालियर* राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आदेशानुसार फिट इंडिया हिट इंडिया अभियान के अंतर्गत जिला संघ ग्वालियर के नेतृत्व में हेड क्वाटर ओपन रोवर क्रू ग्वालियर द्वारा फिट इंडिया हिट इंडिया के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन बीते रोजजिला मुख्यालय पड़ाव लश्कर ग्वालियर से सायकल रैली निकाली रैली के इस अवसर पर रोवर्स का उत्साह वर्धन एवम रैली रवाना करते समय श्री मदन मोहन गुप्ता सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सम्भाग ग्वालियर,एस डी उपाध्याय जिला सचिव,श्रीमती आशा सिंह जिला संगठन आयुक्त गाइड , श्री राकेश जैन रोवर लीडर,श्री शंकर सिंह डी ओ सी स्काउट आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। श्रीमती आशा सिंह डी ओ सी गाइड ने रैली रवाना करते हुए अपने उदबोधन में कहा की सरकार के इस अभियान के अंतर्गत लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश फिट इंडिया हिट इंडिया के अंतर्गत हमारे स्काउट के माध्यम से सायकल रैली द्वारा किया जा रहा है इसके लिए मै सभी रोवर्स रेंजर्स को बधाई देती हूं । श्री मदन मोहन गुप्ता जी ने रोवर्स रेंजर्स को शुभकामनाएं देते हुए उत्साह वर्धन किया।पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।रोवर रेंजर्स बड़े ही उत्साह के साथ मास्क पहन कर सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए फिट इंडिया हिट इंडिया का संदेश  देते पड़ाव ,जयेंद्र गंज होते हुए दौलत गंज ,महाराजवाड़ा कम्पू होते हुए नाका चंद्रवदनी झांसी रोड़ थाना हनुमान मंदिर के पास पहुंची ।इस रैली के द्वारा रोवर्स ,रेंजर्स ने योगा,व्यायाम से स्वस्थ रहने के बारे में बताया रोवर्स रेंजर्स अपनी सायकलों पर संस्था का बेनर लगा कर ,फिट इंडिया हिट इंडिया के स्लोगन लगाकर स्वास्थ्य और स्वच्छता सम्बन्धी पेम्पलेट बांटते हुए अपना संदेश दिया।फिट इंडिया हिट इंडिया की यह संदेश रैली का   7 किलो मीटर लम्बा रास्ता था।रैली का समापन हनुमान मंदिर झांसी रोड़ पर क्या गया।रोवर्स रेंजर्स का उत्साह वर्धन करने के लिए सम्भागीय और जिले के पदाधिकारी पहुंचे।कार्यक्रम में सहयोग के लिए प्रताप माहोर हेड क्र्वाटर रोवर लीडर ,सुजीत कुमार जैन सम्भागीय  मुख्यालय ग्वालियर , अनुपम जादौन, नरेंद्र पिप्पल सम्भागीय मुख्यालय ग्वालियर ने किया। रैली का संचालन शंकर सिंह डी ओ सी स्काउट ने किया। रैली में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त एस डी उपाध्याय जिला सचिव ग्वालियर द्वारा किया गया।

Leave a Reply