फिर सडऩे लगा किशोर सागर का पानी

कोटा । शहर के किशोरसागर तालाब में फिर से पानी का ठहराव हो गया। इससे पानी में सडांध उठने लगी है। हालांकि यूआईटी के अधिकारी इसे स्वीकार नहीं करतेे। तालाब में पानी का निकास नहीं होने से इसमें गीता भवन रोड की ओर से गुजरते समय तेज दुर्गंध आती है। इससे यहां से गुजरने वालों को नाक पर रूमाल रखना पड़ता है। तालाब में यह स्थिति थोड़े-थोड़े दिनों में लगातार बनती जा रही है। वहीं इसकी व्यवस्था देख रहे जेईएन अजय शर्मा ने बताया कि तालाब में पानी की कमी नहीं है, न ही इसमें किसी प्रकार की सडांध हो रही। फिर भी वे रविवार को इसकी जांच करवाएंगे, यदि पानी की समस्या को तो उसके लिए सीएडी अधिकारियों से बात करके पानी छुड़वाया जाएगा। 

Leave a Reply