फिल्मों में अंकिता लोखंडे को मिला पहला लीड रोल

2019 में 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर चुकीं अंकिता लोखंडे को फिल्मों में पहला लीड रील मिल गया है। फिल्म का टाइटल 'इति' है, जिसके प्रोड्यूसर विवेक ओबेरॉय है और विशाल मिश्रा इसे डायरेक्ट करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अंकिता ने फिल्म साइन कर ली है। इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपने मर्डर की मिस्ट्री खुद सॉल्व करती है। कहा यहां तक जा रहा है कि इसी महीने शिमला में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। लेकिन कोविड की दूसरी लहर के चलते प्लान डिले हो गया है। इस फिल्म की घोषणा 2020 में हो गई थी।
