फ्रीलांस के जरिये कमाई करें 

अगर आप लॉकडाउन के कारण छांटनी का शिकार हो गये हैं। या आपको अपनी नौकरी खोने का भय है तो तनाव लेने की जगह कुछ नया करने की सोचें। आप अपने अनुभव और पेशे को देखते हुए फ्रीलांसर बन सकते हैं।आप यह काम अपने समय के अनुसार कर सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। सबसे बेहतर है कि आप अपने फील्ड से जुड़े फ्रीलांस काम करें- हर फील्ड से जुड़े फ्रीलांस काम होते हैं, जो कि आपके लिए अच्छी कमाई का जरिया बन सकते हैं। इसलिए आप भी अपने फील्ड के अनुसार यह काम कर सकते हैं और दिन में दो-तीन घंटे काम करके आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
सोशल मीडिया एक्‍सपर्ट बनें- आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर काम कर लेता है। इसके लिए आप किसी कंपनी या व्यक्ति का सोशल मीडिया हैंडल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास करने की आवश्कता नहीं है। बस इसके लिए आपके कॉन्टेक्ट होने आवश्यक है।
पीजी का काम शुरू करें- आप अपनी प्रोपर्टी पर या किराए की प्रोपर्टी पर पीजी (पेइंग गेस्ट) बना सकते हैं। इसके लिए आपको पीजी में रहने वाले लोगों की व्यवस्था करनी होगी। यह बिजनेस किसी कॉलेज, ऑफिस के पास अच्छा चल सकता है।
कंपनियों के लिए विज्ञापन- विज्ञापन एक बहुत बिजनेस बनकर उभरा है। कई कंपनियां ऐसी हैं जो लोगों को सिर्फ विज्ञापन देखने के पैसे देती हैं। आपको बता दें कि इस तरह की कई वेबसाइट्स हैं जो केवल विज्ञापन पढ़ने के पैसे देती हैं।
इसके अलावा अगर आप मार्केटिंग क्षेत्र से हैं तो लोकल प्रोडक्ट बेचें- अगर आप अपने होम टाउन से अलग कहीं रहते हैं तो आप उस शहर में अपने होम टाऊन से जुड़े कुछ नामी प्रोडक्ट लाकर बेच सकते है। आप छोटे स्तर पर उसका कारोबार भी कर सकते हैं। इन प्रोडक्ट में खाने के सामान से लेकर कपड़े, इलेक्ट्रानिक गैजेट आदि हो सकते हैं।
 

Leave a Reply