बस और कार की भीषण भिड़ंत, दूल्हा समेत चार की मौत

ग्राम भादउ के पास मुस्तफाबाद रोड पर देर रात बस और कार की टक्कर में दुल्हा समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे की वजह तेज रफ्तार रही।एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव साथा नवीपुर निवासी हीरालाल के बेटे ब्रजेश (20) की बारात थाना जसराना के औरंगाबाद आ रही थी। कार
में ब्रजेश के साथ प्रिंस, चंद्रपाल, श्याम, लवकुश थे।
कार को सत्यवीर चला रहा था। ग्राम भादउ के पास मुस्तफाबाद रोड पर देर रात ग्यारह बजे कार की बस (नंबर यूपी 83 ए टी 1752) से आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।
हादसे में बृजेश, चंद्रपाल, लव कुश पुत्र विजय सिंह (28)निवासी टेडी बगिया थाना एत्माद्दौला जनपद आगरा और प्रिंस (8) पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम साथा नवीपुर थाना जलेसर, एटा की मौके पर मौत हो गई है। श्याम पुत्र हीरालाल और चालक सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हैं । उन्हें ट्रामा सेंटर भेजा गया है ।
