बांद्रा में MTNL की इमारत में भीषण आग, छत पर करीब 100 लोग फंंसे

मुंबई: मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित MTNL की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है. आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. आग दोपहर तकरीबन 3 बजे के दरम्यान लगी. माना जा रहा है कि शॉट सर्किट होने से आग लगी. आग बुझाने की कोशिश जारी है. जहां पर दफ्तर स्थित है, उसके बाईं ओर रिहायशी इलाका है. वहीं दाईं ओर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का दफ्तर है. फायर ब्रिग्रेड की 20 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं. लोग छत पर मदद का इंतजार कर रहे हैं.
रेस्क्यू ऑपरेशन का काम जारी
प्रशासन ने बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. क्रेन की मदद से लोगों को खेप में छत से नीचे उतारा जा रहा है.
दमकल विभाग की 20 गाड़िया मौके पर मौजूद हैं. आग के आसपास के इलाके में फैलने से रोका जा रहा है.
