बाइकर्स ने छीना दो युवकों से मोबाइल

जयपुर । जवाहर नगर व प्रतापनगर इलाके में बाइक सवार बदमाश दो युवकों से मोबाइल छीनकर ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बाइकर्स का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने बताया कि सिंधी कॉलोनी जवाहर नगर निवासी केशव लधानी ने मामला दर्ज कराया है कि वह मोबाइल पर बात करते हुए दशहरा मैदान के सामने से जा रहा था, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पीछ से आए। बदमाश झपट्टा मारकर उसके हाथ में लगा मोबाइल छीन ले गए।  इधर, प्रताप नगर थाने में चकवाडा फागी निवासी राजेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पन्नाधाय सर्किल स्थित परी रेस्टोरेंट के पास बाइक सवार तीन लड़के उससे मोबाइल छीनकर ले गए। शोर मचाने पर बाइकर्स तेजी से आंखों से ओंझल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply