बागी विधायकों को ‘जीरो ट्राफिक’ देने पर कांग्रेस-जेडीएस में तकरार

बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा खत्म होने के बाद शाम तक बहुमत साबित करने के लिए शक्ति परीक्षण का सामना करने को कहा है. मुख्यमंत्री कुमारस्वामी द्वारा बुधवार तक का समय मांगे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष कुमार ने नकार दिया. स्पीकर ने कहा, "जैसा कि शुक्रवार को निर्णय हुआ था मैं आज (सोमवार) विश्वास मत को मतदान के लिए रखूंगा."

उधर, जेडीएस विधायकों ने बागी विधायकों को 'जीरो ट्राफिक' की सुविधा देने का आरोप लगाते गृहमंत्री एमबी पाटिल से स्पष्टीकरण मांगा. इस पर पाटिल ने कहा कि बागी विधायकों को ऐसी कोई सुविधा नहीं दी गई थी. पाटिल ने कहा कि राज्यपाल ने बागी विधायकों को सुरक्षा देने के लिए कहा था, हमने वही किया. जीरो ट्राफिक उन्हें प्रदान नहीं किया गया.

 

गृहमंत्री का यह जवाब जेडीएस विधायक एटी रामास्वामी को रास नहीं आया. उन्होंने कहा, "यदि गृहमंत्री सदन के सामने इस तरह से झूठ बोलते हैं तो मैं यहां कैसे ठहर सकता हूं." यह कहते हुए रामास्वामी सदन से बाहर निकल गए. 
 

Leave a Reply