बाड़मेर में दर्दनाक हादसा, बस और कार में टक्कर के बाद लगी आग, दो लोग जिंदा जले

बाड़मेर.पश्चिमी राजस्थान में स्थित बाड़मेर (Barmer) जिले के नागाणा (Nagana)थाना इलाके में शनिवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे (Painful accident) में एक कार (Car) की तेज रफ्तार बस (Bus) से हुई भिड़ंत (Collision) के बाद आग ( Fire) लग गई। आग से कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत (Two people burnt alive) हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
कार के ऊपर चढ़ी बस
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे जोधपुर रोड पर निम्बाणियो की ढाणी के पास हुआ। वहां तेज रफ्तार बस ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा कार के ऊपर चढ़ गया और कार में आग लग गई। उसके बाद बस में भी आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले धारण कार और बस जलकर खाक हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कार में सवार दो लोगों की मौके पर जिंदा जलने से मौत हो गई। बस स्टाफ ने कूदकर अपनी जान बचाई.
इस तेज रफ्तार बस ने सड़क पर जा रहे 3 गोवंश को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीम सिंह भाटी और वृताधिकारी विजय सिंह चारण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बस के नीचे फंसी कार को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। दोनों मृतकों की पहचान शास्त्री नगर निवासी गणेश सोनी व सोनू के रूप में हुई है।
