बाबर आजम तीनों प्रारुपों में पाक टीम के कप्तान बने

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने युवा बल्लेबाज बाबर बाजम को सभी तीनों प्रारुपों के लिए टीम का कप्तान बनाया है। पीसीबी ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से पहले अनुभवी खिलाड़ी अजहर अली को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटा दिया। अब एकदिवसीय टीम के कप्तान बाबर आजम को ही यह जिम्मेदारी दे दी गई है। बाबर इस तरह सभी प्रारुपों में पाक के कप्तान बन गए हैं। पीसीबी ने एक बयान में यह जानकारी दी। आजम का टेस्ट कप्तान के तौर पर पहला दौरा न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से शुरु  होगा। इसके मैच 26 से 30 दिसंबर तक माउंट मौंगानुई और तीन से सात जनवरी तक क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। पीसीबी ने हालांकि मई में अजहर को साल 2020-21 के पूरे अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए टेस्ट कप्तान बनाया था पर उनके और टीम के खराब प्रदर्शन की गाज उनपर गिरी है। 
 

Leave a Reply