बाम्बे हाईकोर्ट में जज के चैंबर में सांप मिलने से मचा हड़कंप

मुंबई  बाम्बे हाईकोर्ट  में शुक्रवार को जज के चैंबर में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से जज की सुरक्षा पर भी सवाल उठाया जा रहा है। 4.5 से 5 फीट लंबा ये सांप सुबह के समय यहां मिला था, उस समय जज अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। यह सांप विषैला नहीं था। सांप के मिलने के बाद कोर्ट के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद गैर सरकारी संगठन सर्पमित्र से संपर्क किया गया। उनके एक कर्मचारी ने सांप को पकड़ लिया। उन्‍होंने बताया कि सांप को पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।बता दें कि इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले 2018 में नवी मुंबई में भी एक जज पर सांप ने हमला कर दिया था।

 

Leave a Reply