बारिश नहीं होने से सब्जियों के दाम में 60 से 90 फीसदी का इजाफा

अहमदाबाद | गर्मी के दिन खत्म होने से मानसून शुरू होने के बावजूद वातावरण गर्म बना हुआ है| बारिश नहीं होने से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं| बारिश नहीं होने से सब्जी के दाम आसमान छूने लगे हैं| धनिया, अद्रक और नींबू के कीमतें 90 से 300 प्रतिशत बढ़ गई हैं| फूल गोभी, बंद गोभी, पालक, मेथी, प्याज, परवल इत्यादि के दाम दोगुने हो गए हैं| सब्जी समेत अन्य जीवनजरूरी चीज वस्तुएं महंगी होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं| बारिश नहीं होने के कारण मौसम की सब्जियां बाजार में नहीं आ रहीं| सब्जियों की आय नहीं होने पर इनके दामों में लगातार इजाफा हो रहा है| एक महीने में टमाटर की कीमत में 80 से 90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है| इसी प्रकार आलू, प्याज, बैंगन 60 से 70 प्रतिशत महंगे हो गए हैं| ककडी 60 से 80 प्रतिशत, मिर्ची 50 से 70 प्रतिशत, गाजर 80 से 90 प्रतिशत, तुरई और परवल 70 से 80 प्रतिशत, करेला 60 से 70 प्रतिशत, मटर 70 से 80 प्रतिशत, अरहर 70 से 80 प्रतिशत, गवार 50 से 60 प्रतिशत, टींडा 70 से 80 प्रतिशत, भिंडी 70 से 80 प्रतिशत, लौकी 50 से 60 प्रतिशत, गोभी 50 से 60 प्रतिशत, फूल गोभी 70 से 80 प्रतिशत, नींबू 90 से 100 प्रतिशत, अद्रक 100 से 150 प्रतिशत और धनिया 250 से 300 फीसदी महंगी हो गई है| गौरतलब है शुरुआती बारिश के आधार पर किसानों ने बुवाई कर दी थी, लेकिन बाद में बारिश नहीं होने की वजह से उनकी फसलें सूख रही हैं| हजारों किसानों को पानी नहीं मिलने से उनकी फसल चौपट हो गई है| महंगे बीज और खाद इत्यादि का खर्च कर बुवाई करने वाले किसानों की फसल निष्फल होने से उनकी हालत दयनीय हो गई है|

Leave a Reply