बार-बार करवाती हैं ब्लीच, तो जान लें इसके नुकसान

ब्लीच में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जो एक ब्लीचिंग एजेंट होता है। यह हाइड्रोजन पेरोक्साइड ही हमारे बालों को हल्का करने में मदद करता है। इससे स्किन अधिक चमकदार और गोरी नजर आती है। ब्लीच से यूं तो इंस्टेंट रिजल्ट नजर आता है, लेकिन यह आपकी स्किन पर कई विपरीत प्रभाव भी छोड़ सकता है।

स्किन एलर्जी

ब्लीच करने से स्किन में एलर्जी होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। दरअसल, ब्लीचिंग प्रोडक्ट में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी स्किन को फायदा कम और नुकसान अधिक पहुंचाते हैं। ऐसे में कुछ महिलाओं को ब्लीच लगाने से स्किन में जलन, खुजली, रेड स्पॉट्स और सूजन की समस्या हो सकती है।

स्किन में मेलेनिन कम होना

यह तो हम सभी जानते हैं कि ब्लीच में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जो स्किन के हेयर को हल्का करने में मदद करता है। लेकिन यहां आपको यह भी जान लेना चाहिए कि यह सीधे आपकी त्वचा को हल्का नहीं करता है। बल्कि यह स्किन में मेलेनिन के उत्पादन को कम करता है। जब स्किन में मेलेनिन कम बनता है, तो इससे आपको चेहरे में जगह-जगह स्पॉट्स नजर आने लगते हैं। इस तरह अगर देखा जाए तो ब्लीच आपको कुछ समय के लिए गोरा दिखाता है, लेकिन वास्तव में आपकी नेचुरल ब्यूटी को छीन लेता है।

परमानेंट नहीं

यह सच है कि ब्लीच करवाने से आपकी स्किन अधिक चमकदार नजर आती है। लेकिन इसका एक नुकसान यह भी है कि यह कोई परमानेंट ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं है। अगर आपके फेस पर बहुत अधिक हेयर है या फिर ब्लैक हेयर हैं तो ऐसे में आपको महीने में कम से कम एक बार ब्लीच अवश्य करवानी पड़ेगी। हर महीने अगर स्किन केमिकल्स के संपर्क में आती है तो इससे स्किन सिर्फ डैमेज ही होती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप नेचुरली ब्यूटीफुल दिखने के लिए ब्लीच के स्थान पर फेशियल वैक्स का इस्तेमाल करें।

आंखों को नुकसान

ब्लीच सिर्फ आपकी स्किन पर भी अपना नकारात्मक प्रभाव नहीं छोड़ती है, बल्कि इससे आपकी आंखों को भी नुकसान होता है। दरअसल, ब्लीचिंग एजेंट्स में अक्सर तीखी गंध होती है। जिसके कारण जब इसे स्किन पर अप्लाई किया जाता है तो यह आपकी आंखों को भी परेशान करती है। ब्लीच करते समय अक्सर आंखें बंद रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप आंखों को खुला रखते हैं तो इससे आंखों में जलन होना, रेडनेस या फिर आंखों से पानी आने की परेशानी हो सकती है। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • यूं तो ब्लीच में केमिकल्स स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन फिर आप इसके नकारात्मक प्रभावों को मिनिमल करना चाहती हैं तो कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें।
  • जल्दी-जल्दी ब्लीच करवाने से बचें। आप एक बार ब्लीच करवाने के बाद कम से कम एक महीने का गैप अवश्य करें।
  • स्किन पर ब्लीच लगाकर बहुत अधिक लंबे समय के लिए ना छोड़े। इससे ना केवल स्किन में जलन होती है, बल्कि वह डैमेज भी होती है।
  • अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है या कोई स्किन एलर्जी है तो ब्लीच का इस्तेमाल करने से पूरी तरह से बचना चाहिए।
  • अगर आप एक सेफ तरीके से इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं तो ब्लीच के स्थान पर फेशियल वैक्स का ऑप्शन चुन सकती हैं। इसमें थोड़ा दर्द अवश्य होता है, लेकिन फेस के बाल हट जाने के बाद स्किन दमकने लगती है। साथ ही वैक्सिंग से फेस की टैनिंग भी काफी हद तक रिमूव होती है।

Leave a Reply