बिजली गिरने की दो अलग अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत

अहमदाबाद | गुजरातभर में हो रही झमाझम बारिश के बीच बिजली गिरने की दो अलग अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई| जबकि एक महिला और पुरुष घायल हो गए| घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है| जानकारी के मुताबिक भावनगर जिले की घोघा तहसील के वालुकल गांव के खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर बिजली गिरी| जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभी रूप से घायल हो गई| घायल महिला को भावनगर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है| दूसरी ओर सुरेन्द्रनगर जिले की लखतर तहसील में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई| लखतर तहसील के ओलख गांव के सीमा स्थित खेत में काम कर रहे एक महिला और पुरुष बारिश शुरू होने पर पेड़ के नीचे चले गए| जहां बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष घायल हो गया|

Leave a Reply