बिजली गिरने से दो बच्चो की मौत

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आंधी में आम बीनने गए दो बच्चों की बिजली गिरने से मौत हो गई है।

मिर्जापुर थाना प्रभारी सुधाकर पांडे ने ईएमएस को बताया कि थाना अंतर्गत सिकटिया गांव में रहने वाले सनी (14) एवं खुशबू (12) आज दोपहर आई तेज आंधी में आम के पेड़ से गिरे आम बीनने गए थे इसी बीच पानी गिरने लगा तो यह पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

उन्होंने बताया कि पानी के साथ तेज आवाज में बिजली कड़क कर दोनों बच्चों पर गिर गई जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply