बिना बताए वेटेज नियम में बदलाव पर सीबीएसई की खिंचाई

सीबीएसई 12वीं का फाइनल रिजल्ट तैयार करने से पूर्व छात्रों को बिना बताये वेटेज फॉर्मूला में बदलाव करने पर हाईकोर्ट ने सीबीएसई की खिंचाई की है। सीबीएसई ने 5 जुलाई 2021 को एक सर्कुलर जारी किया था कि शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में टर्म-1 और टर्म-2 की परीक्षाओं को बराबर 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। लेकिन परिणामों की घोषणा से एक दिन पहले 21 जुलाई, 2022 को सिफारिश की गई कि वेटेज फॉर्मूला 30-70 प्रतिशत होना चाहिए।जस्टिस चंद्रधारी सिंह ने अपने फैसले में कहा कि बोर्ड के रवैये में बड़ी खामियां हैं। उसने सुस्त रवैया अपनाया। यह दौड़ समाप्त होने के बाद दौड़ के नियमों को बदलने जैसा है।
