बिलासपुर में कोरोना का तांडव, 13 सौ से ज्यादा मिले नए मरीज 

बिलासपुर । कोविड वैक्सिनेशन और लॉकडाउन के बावजूद न्यायधानी में कोरोना पूरे जिले को अपने चपेट में लेने की तैयारी में है, हर दिन जिले में संक्रमितो की बढ़ती संख्या ने सभी को चिंता में डाल दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 1314 नए संक्रमितो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है।
इन मरीजों में सबसे अधिक 703 मरीज शहरी इलाको से मिले है, तो वही 611 मरीज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से मिले है। कोरोना ने मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों सहित हाईकोर्ट कर्मचारी के साथ हर वर्ग के लोगों को चपेट में लिया है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 42321 हो गई है। जिले के चपेचपे में कोरोना के मरीज मिले है। जिले के कोई भी एरिया फिलहाल संक्रमिण मुक्त नही रहा है। यानि कि कुल मिलाकर पूरा जिला ही संक्रमण के काले साये से घिर चुका है।
जिले में वर्तमान में रोजाना औसत एक हजार से अधिक मरीज मिल रहे है। जिनमे शुक्रवार को कोरोना प्रबन्ध में लगे मैदानी स्तर के कर्मचारी शामिल है।
जिले में कोरोना ने मौत का तांडव भी मचा रखा है। जहाँ रिकार्ड तोड़ 73 मरीजो की मौत हुई है। हालांकि रायपुर से जारी मीडिया बुलेटिन में 40 मौत बताई गई है। जिनमे 54 मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले है। वही 19 मरीज दूसरे जिले के है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अलग अलग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इन मरीजो में सर्वाधिक 13 मौत सिम्स हॉस्पिटल में हुई है। तो वही एक मरीज ने होम आइसोलेशन के दौरान ही दम तोड़ दिया है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 729 हो गई है।
 

Leave a Reply