बिहारी लड़के का कमाल, रूस में पुतिन की पार्टी से बना ‘विधायक’

रूस में भारतीय मूल के एक शख्स को डेप्यूतात बनाया गया है. डेप्यूतात वही पद है, जो भारत में किसी विधायक का होता है.
डेप्यूतात बनाए गए अभय कुमार सिंह पटना, बिहार के रहने वाले हैं और कुर्स्क नाम के रूसी प्रांत की सरकार में डेप्यूतात हैं. कुर्स्क वही प्रांत है जहां एडोल्फ हिटलर की सेना को हार का सामना करना पड़ा था.
रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की 'यूनाइटेड रशा' पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर अभय कुमार सिंह डेप्यूतात बनाए गए हैं.
अभय सिंह बताते हैं कि राष्ट्रपति पुतिन ने ही उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया.
आपको बता दें कि 'यूनाइटेड रशा' रूस की सत्ताधारी पार्टी है, जिसने हाल के आम चुनावों में देश की संसद (दूमा) में 75 फ़ीसदी सांसद भेजे हैं. वहीं पुतिन पिछले 18 साल से सत्ता में हैं.
अभय ने अक्टूबर, 2017 में व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर कुर्स्क विधानसभा का चुनाव जीत लिया था.
पढ़ाई के बाद अभय ने पटना में प्रैक्टिस शुरू की और रजिस्ट्रेशन भी करा लिया.
इसके बाद उन्होंने रूस में दवाइयों का बिजनेस शुरू किया.
अभय के अनुसार रंग की वजह से शुरुआत में उन्हें काफी परेशानी हुई. अब अभय रियल स्टेट में भी बिजनेस करते हैं, उनके पास कई शॉपिंग मॉल्स भी हैं.
अभय के अनुसार वे समय मिलने पर भारत और खासकर पटना आते रहते हैं.
