बिहार: जितिया पर्व पर गंगा में नहा रही महिला से गैंगरेप

बिहार में पर्व के दौरान उपवास कर रही एक महिला से गैंगरेप करने और उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है. महिला गंगा नदी में नहा रही थी, इसी दौरान उसके साथ गैंगरेप किया गया. घटना मोकामा के बाढ़ थाना क्षेत्र के जल गोविंद गांव की है.

मामले में एक आरोपी शिवपूजन महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह बस चालक है. स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी के वक्त महतो एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर ले जा रहा था. 

दूसरे आरोपी का नाम विशाल बताया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस छापेमारी कर रही है. वायरल वीडियो में महिला आरोपियों को अपने जितिया पर्व और गंगा मैया की दुहाई देती नजर आ रही है. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला आरोपियों से चिल्लाते हुए कहती रही- 'गंगा माई के किरिया भैया, पर्व कैले हियो, सहल हियो, छोड़ द.' हालांकि, आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ.

घटना के वक्त महिला नहा रही थी, इसी दौरान एक आरोपी न्यूड होकर नदी के पास आया. दूसरे आरोपी को उसने महिला को बाहर लाने को कहा. आरोपी ने महिला को गालियां दी और चुप रहने की धमकी भी. इसके बाद घाट किनारे और नदी में महिला से गैंगरेप किया.

आपको बता दें कि बिहार में पिछले कुछ महीनों से महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनता रहा है. मुजफ्फरपुर के बालिका गृह कांड में सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. 

बीते कुछ महीनों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के अनेकों वीडियो बिहार में वायरल हुए हैं. विपक्षी नेता आरोप लगाते रहे हैं कि पुलिस-प्रशासन की नींद नहीं खुली है.

विपक्षी दल के नेताओं के मुताबिक, महिला के खिलाफ हिंसा को लेकर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त नहीं हो रही है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद दिख हैं और ऐसी घटना को खुलेआम अंजाम देने से घबरा नहीं रहे हैं.

इस घटना ने एक बार फिर से नीतीश सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है.

बिहार के जहानाबाद में एक लड़की के साथ सरेराह छेड़खानी का सनसनीखेज वीडियो भी इसी साल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि आधा दर्जन से अधिक लड़के एक लड़की को दबोचे हुए हैं. उसके साथ सरेराह लगातार छेड़खानी कर रहे हैं. 

जहानाबाद के वीडियो में लड़की चिल्ला रही थी. उन लड़कों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था. लड़के पीड़िता को बुरी तरह नोच-खसोट रहे थे. पीड़िता बार-बार छोड़ने की मिन्नतें कर रही थी. एक लड़का अपने मोबाइल से इस दौरान वीडियो बना लिया था.

Leave a Reply