बिहार पुलिस के 16 अफसरों व कर्मियों को पुलिस मेडल, दो IPS को राष्ट्रपति पदक

पटना। गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर गृह मंत्रालय (Home Ministry) की ओर से इस बार बिहार के 16 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को पुलिस पदक (Police Medal) से सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय ने पहले ही मंगलवार को इसकी सूची जारी कर दी थी। बिहार के दो वरीय पुलिस अफसरों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिए गए। जबकि, 14 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिए गए। इस बार बिहार के किसी भी पुलिसकर्मी को गैलेंट्री पदक नहीं मिला।
