बिहार में गणतंत्र दिवस पर करंट से चार बच्चे झुलसे एक की मौत

बिहार । गणतंत्र दिवस के अवसर पर बक्सर जिले के इटाढी प्रखंड मुख्यालय के नाथपुर प्राथमिक स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। झंडोत्तोलन के दौरान लोहे की पाइप बिजली के तार पर गिर जाने से वहां खड़े चार बच्चे करंट लगने से झुलस गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में चारों बच्चों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। तीन अन्य का इलाज चल रहा है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा तथा एसडीओ गोरख राम के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटा लिया। एसडीओ ने हाई वोल्टेज तार वहां से हटाने तथा मृतक के स्वजन को एक सप्ताह में मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया है।
