बिहार में बिस्किट व्यवसायी के स्टाफ से साढ़े तीन लाख की लूट

 बिहार : कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला स्थित मोहरी मंदिर नाके के पास मंगलवार को तीन की संख्या में बाइक से आए बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखा बिस्किट व्यवसायी प्रकाश बुबना के स्टाफ शेखर यादव से साढ़े तीन लाख रुपये लूट कर भाग निकले। घटना को बदमाशों ने तब अंजाम दिया जब बिस्किट व्यवसायी बुबना अपने स्टाफ शेखर यादव को साढ़े तीन लाख रुपये लेकर आइडीबीआइ बैंक में जमा करने रवाना किया था। स्टाफ साइकिल से बैंक जा रहा था। जैसे ही चुनिहारी टोला स्थित बुबना के आवास से निकल कर मोहल्ले के मोहरी मंदिर के नाके के समीप पहुंचा ही था कि तीन की संख्या में बाइक से आए बदमाश उसे रोक कर पिस्तौल सटा रुपये वाला थैला छीन लिया।

Leave a Reply