बिहार में शार्ट सर्किट से लगी आग

बिहार लौगाय पंचायत के चांदपुर गांव में बुधवार को आग लगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गए। आग की शुरुआत बिजली के शाट सर्किट से चंदेश्वरी लैया के घर से हुई। इसके बाद देखते ही देखते पप्पू लैया, कैलू लैया एवं गुड्डू लैया के घरों में फैल गई। जिससे चारों का घर जलकर रख हो गया। गांव में अगलगी की घटना के बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग को किसी तरह बुझाया गया। इस क्रम में सभी सामान जलकर राख हो गया।

पंचायत के मुखिया बह्मदेव चंद्रवंशी ने अगलगी की घटना को लेकर अंचलाधिकारी हंसनाथ तिवारी अवगत कराया गया। इसके बाद सीओ व बीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने गांव पहुंचकर अग्निपीडि़त परिवारों को आपदा मद से सहायता राशि 6800 रुपये प्रति परिवार को दिया। जबकि मुखिया ने दोनों ही परिवार चंदेश्वरी लैया एवं पप्पू लैया को दो- दो हजार रुपये अपनी तरफ से सहायता राशि के रूप में दिया।

Leave a Reply