बीआरटीएस बस से कुचलकर की महिला की मौत, लोगों में आक्रोश

सूरत | शहर में फिर एक बार बीआरटीएस की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई| यह शहर के पर्वत पाटिया क्षेत्र में हुई, जहां सड़क पार कर रही महिला को बीआरटीएस बस ने उड़ा दिया| जानकारी के मुताबिक सूरत के पर्वत पाटिया क्षेत्र मं एक महिला सड़क क्रोस कर रही थी| उस वक्त तेज रफ्तार में आ रही बस ने महिला को कुचल दिया| बस की चपेट में आई महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई| घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और बस के ड्राइवर को दबोच लिया| घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सूरत के स्मीमेर अस्पताल भेज दिया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की है| मृतक महिला की फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई है|
