बीकॉम ओर 11वी कक्षा की छात्रा से छेडछाड 

भोपाल। राजधानी के दो अलग अलग थाना इलाको मे छात्राओं के साथ अश्लील हरकत का करने की घटनाए सामने आई है। मामलो मे पिपलानी पुलिस के अनुसार मूलतः बालाघाट की रहने वाली 23 वर्षीय युवती इंद्रपुरी पिपलानी के गर्ल्स हॉस्टल में रहती है और बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने पुलिस को बताया की आरोपी नीरज कश्यप भी बीकॉम का छात्र है। कुछ समय पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई थी, लेकिन नीरज की बुरी नीयत के कारण छात्रा ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। इससे नाराज कुछ दिन पहले नीरज ने छात्रा के हॉस्टल के सामने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले छह महीने से नीरज उसे परेशान कर रहा है। दुसरी ओर ऐशबाग इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आदिल नामक युवक के खिलाफ पीछा कर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत मे बताया कि अरोपी  आदिल ने बीते कई दिनो से उसका घर से निकलना मुश्किल कर दिया है, कही भी आने जाने पर आरोपी उसका पीछा कर छेडछाड करता था। तंग आकर पीडीता थाने जा पहुंची, मामला दर्जकर पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply